जोधपुर : शादी के 8 दिन बाद ही जेवर और नकदी लेकर फरार हुई दुल्हन, बिचोलियों के जरिए हुआ था रिश्ता

By: Ankur Mon, 16 Aug 2021 07:27:51

जोधपुर : शादी के 8 दिन बाद ही जेवर और नकदी लेकर फरार हुई दुल्हन, बिचोलियों के जरिए हुआ था रिश्ता

शहर में लुटेरी दुल्हन का मामला सामने आया हैं जो शादी के आठ दिन बाद ही जेवर और नकदी लेकर फरार हो गई। लड़की महाराष्ट्र की थी जिसकी शादी दलालों के माध्यम से थबुकड़ा निवासी सराफा व्यापारी से हुई थी। सराफा व्यापारी ने ठाणे (महाराष्ट्र) निवासी अपनी पत्नी के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। दोनों की 4 अगस्त को ही शादी हुई थी। मंदिर में फेरे लेने के बाद कोर्ट में प्रमाण-पत्र बनाया था। पीड़ित भोमाराम ने पुलिस को बताया कि रेणुका के दलालों से संपर्क थे। उन्हीं की मिलीभगत से ही वह भाग गई। बनाड़ थाना के उप निरीक्षक नरपत सिंह ने बताया कि रेणुका की तलाश की जा रही है। बताया गया है कि युवती से शादी के लिए युवक ने 2 लाख 10 हजार रुपए दिए थे।

भोमाराम सोनी ने 4 अगस्त को महाराष्ट्र के ठाणे की रहने वाली रेणुका से शादी रचाई थी। भोमाराम की शादी के लिए उसके पिता ने दो लाख दस हजार रुपए बिचोलियों को दिए थे। 12 अगस्त को दुल्हन तिजोरी खाली कर गायब हो गई। उसकी तलाश की, लेकिन नहीं मिली। फोन भी बंद होने से संपर्क नहीं हुआ। इधर, जब घर में अलमारी देखी तो वहां से सोने चांदी के जेवर और 42 हजार की नकदी गायब थी। इसके बाद 15 अगस्त को थाने में मामला दर्ज करवाया।

भोमाराम की शादी पाली के कुछ दलालों के माध्यम से हुई थी। उसने बताया कि उसका बावरला निवासी संत विक्रम दास के पास आना-जाना होता था। विक्रम ने उसे महाराष्ट्र की लड़की से शादी का आश्वासन दिया। पाली निवासी पदमा शर्मा, पप्पू सिंह व बिलाडा निवासी गुलजार व करन जैन ने कहा कि 2 लाख 10 हजार रुपए खर्च आएगा। शादी करा देंगे। यह बात भोमाराम ने अपने परिजनों को बताई तो वे मान गए। रकम लेकर दलालों ने जोधपुर के गणेश मंदिर में रेणुका नाम की महिला की शादी भोमाराम से करवा दी, फिर कोर्ट में इकरारनामा बनाया। भोमाराम रेणुका को लेकर घर आ गया।

ये भी पढ़े :

# जैसलमेर : स्वतंत्रता दिवस के मौके पर 10 हजार फीट ऊंचाई से तीनों सेनाओं के 75 स्काईडाइवर्स ने लगाई रोमांच भरी छलांग

# हनुमानगढ़ : ऊंट गाड़ी को ओवरटेक करने के चक्कर में कार पर पलटी रोडवेज बस, गई चार लोगों की जान

# खौफ! तालिबान के कब्जे के बाद काबुल में दीवारों से मिटाई जा रहीं महिलाओं की तस्वीरें

# तालिबान के कब्जे के बीच भारत ने अफगानिस्तान से निकाले अपने 129 लोग, काबुल से दिल्ली पहुंचा Air India का विमान

# तालिबान के कब्जे में अफगानिस्तान, अब्दुल गनी बरादर बन सकता है नया राष्ट्रपति

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
पढ़ें Hindi News ऑनलाइन lifeberrys हिंदी की वेबसाइट पर। जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश से जुड़ीNews in Hindi

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com